टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस लाइन में मॉकड्रिल का आयोजन, आपात स्थिति में बचाव कार्य का प्रशिक्षण दिया गया
टीकमगढ़ पुलिस लाइन परिसर में सोमवार शाम करीब 5:00 बजे एसडीईआरएफ की ओर से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्य का प्रशिक्षण दिया गया। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार करना है।