टीकमगढ़: जसवंतनगर में पति-पत्नी पर तीन लोगों ने की मारपीट, जिला अस्पताल में भर्ती
टीकमगढ़ जिले के जसवंत नगर गांव में पति-पत्नी के साथ मारपीट हुई है। घायलों के नाम कमलेश और गुड्डी बताए गए हैं जो जसवंतनगर गांव के निवासी है। परिजन ने बताया कि दोनों पति पत्नी घर पर थे इसी दौरान गांव के तीन लोग आए पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर मारपीट कर दी, जिससे दोनों पति-पत्नी घायल हो गए।