टीकमगढ़: बनेरा तिगैला के समीप सड़क हादसे में एक व्यक्ति हुआ घायल, CHC से जिला अस्पताल किया गया रेफर
टीकमगढ़ जिले के बनेरा तिगैला के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल का नाम बहादुर लोधी निवासी पोटया राधापुर गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति बाइक से सिजौरा से तालमऊ जा रहा था रास्ते में बनेरा तिगैला के पास व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया।