टीकमगढ़: सिविल लाइन रोड पर खाना मांगती बुजुर्ग महिला की देहात थाना पुलिस ने की मदद
देहात थाना प्रभारी चंद्रजीत यादव ने पुलिस टीम के साथ सहारा अभियान अंतर्गत मानवता पूर्ण कार्यवाही की है। सिविल लाइन रोड पर एक असहाय वृद्ध महिला बैठी हुई थी जो लोगों से कुछ खाने के लिए मांग रही थी। देहात थाना पुलिस में मानवता पूर्ण कार्यवाही करते हुए बुजुर्ग महिला को राशन खरीद कर दिया एवं महिला को खाना भी खिलाया।