दरभंगा: वृद्धा आश्रम में भ्रष्टाचार के आरोप पर पार्षदों का हंगामा, नगर निगम में तालाबंदी
नगर निगम के अधीन संचालित वृद्धा आश्रम में कथित गंभीर भ्रष्टाचार का मामला सामने आने के बाद नगर निगम की राजनीति गरमा गई है। पार्षद महासंघ के अध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में नगर निगम के कई पार्षदों एवं पार्षद प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित पार्षदों ने नगर आयुक्त कार्यालय सहित नगर निगम के मुख्य द्वार पर तालाबंदी किया।