दरभंगा: दरभंगा-लहेरियासराय टावर पर दुकानदारों का उग्र प्रदर्शन, टू-व्हीलर वन-वे हटाने की मांग की, दुकानें भी रहीं बंद
लहेरियासराय टावर क्षेत्र में शुक्रवार को दुकानदारों का गुस्सा फूट पड़ा। टू-व्हीलर वन-वे व्यवस्था और लगातार चालान काटे जाने से नाराज दुकानदारों ने प्रशासन और यातायात पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। दुकानदारों का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी समस्या लेकर जिलाधिकारी से मिलने समाहरणालय पहुंचा, लेकिन वहां उन्हें मिलने का समय नहीं दिया गया। इससे आक्रोशित हो बंद रखा।