कलेर: कलेर प्रखंड में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का हुआ समापन
Kaler, Arwal | Nov 16, 2026 कलेर प्रखंड क्षेत्र में सोमवार की सुबह लोक आस्था का महापर्व छठ श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। अहले सुबह से ही विभिन्न छठ घाटों पर व्रतियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। व्रतियों ने उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। इस दौरान घाटों पर छठी मैया के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना