Chhath Puja 2026: वाराणसी कैंट स्टेशन पर बढ़ी भीड़, 180 CCTV से निगरानी, RPF-GRP अलर्ट
लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर वाराणसी के रेलवे स्टेशनों पर तैयारियां तेज हो गई हैं। बिहार जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए वाराणसी जंक्शन (कैंट) और बनारस रेलवे स्टेशन पर विशेष इंतजाम किए गए हैं।
वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन के निदेशक अर्पित गुप्ता ने Live VNS से खास बातचीत में बताया कि छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है।
स्टेशन परिसर की निगरानी के लिए 180 CCTV कैमरे लगाए गए हैं। रेलवे सुरक्षा बल (RPF), राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) और अतिरिक्त वाणिज्यिक कर्मचारियों की तैनाती बढ़ाई गई है। यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष टीम भी गठित की गई है।
#ChhathPuja2026 #ChhathPuja #ChhathMahaparv #VaranasiCantt #VaranasiJunction #VaranasiRailwayStation #ChhathSpecialTrain #BiharTrain #IndianRailways #RPF #GRP #RailwaySecurity #TrainNews #VaranasiNews #BanarasNews #UPNews #LiveVNS
Sadar, Varanasi | Nov 10, 2026