दातागंज कोतवाली क्षेत्र के डहरपुर कला गांव की पीडिता प्रमोदा कुमारी ने सोमवार पुलिस से शिकायत की है। पीड़िता ने बताया कि वह एक सप्ताह के लिए घर से बाहर गए हुए थे। घर आकर देखा तो छत का जाल तोड़कर घर में रखे 50 हजार के लगभग के जेवरात चोरी हो गए। पीड़िता दातागंज कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर गांव के कुछ लोगों पर चोरी का आरोप लगाया है।