औरैया: कोतवाली क्षेत्र के गायत्री नगर निवासी गुड्डू चौहान ने मानक के अनुसार नाला निर्माण की बात कही, आरोप लगाया
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गायत्री नगर निवासी गुड्डू चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका द्वारा नाला निर्माण एवं इंटरलॉकिंग का कार्य किया जा रहा है। जिसमें एक व्यक्ति द्वारा नाले के ऊपर मकान का निर्माण कर लिया गया है। जिससे सड़क की चौड़ाई कम हो रही है। इसके अलावा जल निकासी की समस्या से भी लोगों को जूझना पड़ेगा।