औरैया: सदर कोतवाली क्षेत्र के 50 सैया अस्पताल के सामने सड़क पार कर रही किशोरी को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गोविंद नगर निवासी अक्षिता पुत्री आशीष कुमार गुरुवार की दोपहर साढ़े 12 बजे 50 सैया अस्पताल में किसी काम से अपनी मां के साथ आई हुई थी। जब वह काम समाप्त होने के बाद अस्पताल से बाहर निकली तभी सामने से आए एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही किशोरी उछलकर दूर जा गिरी और गंभीर घायल हो गई।