औरैया: दिबियापुर क्षेत्र के औरैया मार्ग पर बाइक फिसलने से दो लोग घायल, स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया भर्ती
दिबियापुर थाना क्षेत्र के औरैया मार्ग पर बाइक फिसलने से बाइक सवार दो लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।