लालगंज: देवारा जदीद में किशोरी ने घर के अंदर फांसी के फंदे से लटककर दी जान, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज
आजमगढ़ के महराजगंज थाना क्षेत्र के देवारा जदीद गांव में एक किशोरी ने घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे से लटककर जान दे दिया । घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं । जानकारी अनुसार उक्त गांव निवासी किशोरी खुशी उम्र लगभग 17 वर्ष पुत्री योगेंद्र निषाद शुक्रवार की देर शाम घर वालों को काफी देर से दिखाई नहीं दी । स्वजन उसकी तलाश करना शुरू किए ।