हुसैनाबाद: हुसैनाबाद में रोजगार शिविर, युवाओं को कौशल के साथ नौकरी का अवसर
हुसैनाबाद प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल विकास योजना के तहत रोजगार सह मोबिलाइजेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन विधायक संजय कुमार सिंह यादव और प्रखंड प्रमुख राजकुमारी देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विधायक ने कहा कि कौशल विकास के माध्यम से युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने का प्रयास किया