बाल दिवस पर हजारों बच्चों को कराया जाता है बाल भोज,16 वर्षों से जारी है परंपरा
बाल दिवस के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी #चाइल्ड_एजुकेशन_सेंटर एवं #नूरजहां_मुस्लिम_गर्ल्स_इंटर_कॉलेज में शनिवार को भव्य बाल भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में उत्सव जैसा माहौल रहा। हजारों बच्चों ने एक साथ बैठकर बाल भोज का आनंद लिया।
इस आयोजन की सबसे खास बात यह है कि विद्यालय में बाल भोज की यह परंपरा वर्ष 2010 से लगातार निभाई जा रही है। पिछले 16 वर्षों से प्रत्येक बाल दिवस पर हजारों बच्चों को एक साथ भोजन कराकर विद्यालय परिवार उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरता आ रहा है। क्षेत्र में यह आयोजन अपनी अलग पहचान बना चुका है।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक शेख अहमद अली (संजय भाई), श्री लाल बच्चन तिवारी, राकेश सिंह, राकेश यादव, डॉ. उमेश चंद्र प्रसाद, दिलीप सिंह एवं रणजीत राय सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मैनेजिंग इंचार्ज नजरुल बारी (बबलू मास्टर) एवं प्रधानाचार्य संतोष कुमार शर्मा की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ। अतिथियों ने बच्चों को शिक्षा, संस्कार और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा के साथ प्रेम और प्रोत्साहन भी जरूरी है।
बाल भोज के दौरान बच्चों की खुशियां देखते ही बन रही थीं। विद्यालय परिवार की इस अनूठी पहल और 16 वर्षों से चली आ रही परंपरा की उपस्थित लोगों ने सराहना की।