थाना बिन्दकी में #Spfhr एवं प्रभारी निरीक्षक थाना बिन्दकी द्वारा थाना परिवार के समस्त पुलिस कर्मियों के साथ सामूहिक भोजन किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों द्वारा पुलिस कर्मियों से संवाद स्थापित कर उनकी कुशलक्षेम एवं कार्य संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की गई।
साथ ही अधिकारियों द्वारा पुलिस कर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया। इस प्रकार के संवादात्मक कार्यक्रम पुलिस बल के मध्य आपसी समन्वय, सौहार्द एवं मनोबल को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर #Addlspfhr एवं #Co बिन्दकी उपस्थित रहे।
#UPPolice