
आज दिनांक 04 जुलाई 2026 को प्रातः लगभग 07:00 बजे थाना थरियांव को सूचना प्राप्त हुई कि नेशनल हाईवे पर शगुन ढाबा के समीप सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना प्राप्त होते ही थाना थरियांव पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर उपस्थित मृतक की बहन द्वारा मृतक की पहचान श्रवण उर्फ कामता यादव निवासी ग्राम देउली, थाना थरियांव, जनपद फतेहपुर, उम्र लगभग 30 वर्ष, के रूप में की गई। मृतक की बहन के अनुसार, मृतक फतेहपुर नगर में ई-रिक्शा चलाने का कार्य करते थे। दिनांक 03 जुलाई 2026 की सायंकाल उनका ई-रिक्शा खराब हो जाने पर उन्होंने उसे निजाम रिपेयर सेंटर, फतेहपुर पर मरम्मत हेतु छोड़ा था, जिसके उपरांत वह अपने घर के लिए रवाना हुए थे। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान मृतक के सिर एवं पीठ पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए। इसके अतिरिक्त शरीर के अन्य भागों पर घर्षण (रगड़) के निशान तथा वस्त्र फटे हुए पाए गए। घटनास्थल के समीप सड़क पर किसी वाहन के क्षतिग्रस्त पुर्जे, जैसे हेडलाइट एवं रियर व्यू मिरर के टूटे हुए भाग, भी बरामद हुए हैं। उपलब्ध परिस्थितियों के आधार पर प्रथम दृष्टया घटना सड़क दुर्घटना प्रतीत होती है। मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर नियमानुसार पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई जा रही है। साथ ही घटना के संबंध में साक्ष्य संकलन हेतु आसपास एवं नेशनल हाईवे पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का परीक्षण किया जा रहा है। प्राप्त साक्ष्यों एवं विवेचना में प्रकाश में आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई नियमानुसार करने के संबंध में #Addlspfhr की बाइट ।
Fatehpur, Uttar Pradesh | Jul 4, 2026

#Spfhr के निर्देशन में जनपद में गुमशुदा एवं खोए हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु निरंतर अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल के माध्यम से गुमशुदा मोबाइल फोनों को ट्रेस कर उनकी बरामदगी सुनिश्चित की जाती है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व दिनांक 12 मई को भी बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को वितरित किए गए थे। उसी क्रम में विगत लगभग 20 दिनों के दौरान जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से संबंधित 137 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस सफलता में जनपदीय CCTNS टीम एवं थाना स्तर पर कार्यरत CCTNS कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। सभी टीमों द्वारा समन्वित रूप से कार्य करते हुए तकनीकी माध्यमों का प्रभावी उपयोग किया गया, जिसके परिणामस्वरूप उक्त मोबाइल फोनों की बरामदगी संभव हो सकी। जब किसी गुमशुदा मोबाइल फोन का उपयोग पुनः प्रारंभ होता है अथवा वह किसी अन्य नेटवर्क पर सक्रिय होता है, तो CEIR पोर्टल के माध्यम से संबंधित सूचना प्राप्त होती है। प्राप्त अलर्ट के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उसके वास्तविक स्वामी को सुपुर्द किया जाता है, के संबंध में #Addlspfhr की बाइट। #UPPolice @Uppolice @ADGZonPrayagraj @igrangealld
Fatehpur, Uttar Pradesh | Jun 4, 2026
थाना खागा प्रकरण में वादी की मृत्यु पर पुलिस की कार्रवाई को लेकर #AddlSPFHR का बयान। #FatehpurPolice #UPPolice #Khaga #...
Bilgram, Hardoi | Jan 19, 2026