पंडारक: पंडारक पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Pandarak, Patna | Jul 25, 2025 पंडारक थाना की पुलिस ने गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि हत्या के प्रयास में संलिप्त दो प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पंडारक थानाध्यक्ष ने शुक्रवार की सुबह लगभग 8:30 बजे जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों अभियुक्तों के खिलाफ आगे की विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।