पंडारक: पंडारक प्रखंड के एक विद्यालय में गर्मी से कई छात्राएं बेहोश, मची अफरा-तफरी
Pandarak, Patna | Jul 24, 2025 पंडारक प्रखंड के एक स्कूल में गुरुवार को लगभग साढ़े 11 बजे भीषण गर्मी के कारण 5 छात्राएं बेहोश हो गयी, जिन्हें पंडारक पीएचसी इलाज के लिए भर्ती कराया गया। एक छात्रा की हालत गंभीर होने की वजह से उसे बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 4 छात्राओं की स्थिति अभी स्थिर है, जबकि छात्रा गौरी अब तक बेहोश है और इलाजरत है।