पंडारक: पंडारक थाना क्षेत्र के पूर्वी पंडारक में दो किसानों की भैंस चोरी, मामला दर्ज
Pandarak, Patna | Jul 20, 2025 पंडारक थाना क्षेत्र के पूर्वी पंडारक पंचायत के समसीपुर तथा शिवाला पर गांव से चोरों ने 2 किसान के बथान से भैंस खोलकर चोरी कर ली। रविवार शाम 7 बजे जानकारी साझा करते हुए पंडारक थानाध्यक्ष ने बताया कि दो किसानों के भैंस की चोरी हो गई थी। इस मामले में दोनों किसानों के अलग-अलग लिखित आवेदन के आधार पर पंडारक थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।