पंडारक: पंडारक प्रखंड के राइस गांव में सीआरपीएफ जवान प्रभाकर शुक्ला की करंट लगने से मौत
Pandarak, Patna | Jul 17, 2025 पंडारक प्रखंड के राइस गांव के निवासी प्रभाकर कुमार शुक्ला की करंट लगने से गया के अपने निवास पर मौत हो गई। प्रभाकर शुक्ला सीआरपीएफ में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। वे अपने गया स्थित निवास में बिजली का काम कर रहे थे। तभी प्रवाहित हो रही बिजली के तार की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। CRPF के SI रमेश कुमार शर्मा ने गुरुवार की शाम लगभग 5 बजे पूरी जानकारी दी।