पंडारक: पंडारक प्रखंड में मतदाता पुनरीक्षण कार्य को लेकर बीएलओ और राजनीतिक दलों के साथ एईआरओ की बैठक
Pandarak, Patna | Jul 19, 2025 पंडारक प्रखंड के पुण्यार्क विद्या मंदिर उच्च विद्यालय में शनिवार को 11 बजे मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य को लेकर राजनीतिक दलों के बीएलए एवं पंडारक के सभी बीएलओ के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी पंडारक ने की। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य वैसे मतदाताओ के नाम हटाने से पहले गहन अवलोकन करके पुष्टि करना है।