मुरैना: बरसात में अंतिम संस्कार भी बना चुनौती, गड़ुआ जाटव का पुरा में न श्मशान, न पहुंचने का रास्ता
मुरैना जिले की जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत नावली बड़ागांव के ग्राम गड़ुआ जाटव का पुरा में मूलभूत सुविधाओं का अभाव ग्रामीणों के लिए बड़ी परेशानी बना हुआ है। बरसात के दिनों में गांव में न तो श्मशान की समुचित व्यवस्था है और न ही वहां तक पहुंचने के लिए पक्का रास्ता, जिससे अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
मंगलवार रात गांव निवासी श्री छविराम, पिता सुल्तान, वासुदेव और बबलू का आकस्मिक निधन हो गया। बुधवार को अंतिम संस्कार के लिए शव को श्मशान तक ले जाने में परिजनों और ग्रामीणों को बारिश व कीचड़ के कारण काफी परेशानी उठानी पड़ी। रास्ता बदहाल होने से अंतिम यात्रा भी मुश्किलों के बीच पूरी करनी पड़ी।
ग्रामीणों का कहना है कि सरकार गांवों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन धर�