बड़गांव: आदिवासी बेटियों को मुफ्त NEET कोचिंग का तोहफा, मुख्यमंत्री अनुप्रति योजना से मिली उड़ान
उदयपुर में मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के तहत जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने 100 आदिवासी छात्राओं के लिए NEET की नि:शुल्क कोचिंग का शुभारंभ किया। फिजिक्स वाला संस्थान के साथ दो साल का एमओयू किया गया है, जिसमें चयनित छात्राओं को आवास, भोजन और कोचिंग निशुल्क दी जाएगी। मंत्री खराड़ी ने बेटियों से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया .