Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh

समझौता करने गया था युवक… लेकिन वहां हुआ जानलेवा हमला!”#डूंगरपुर #हमला

Dungarpur, Dungarpur | May 19, 2026

MORE NEWS

उदयपुर: नगर निगम की अग्निशमन टीम की सूझबूझ से शनिवार को बोहरवाड़ी में एक भीषण दुर्घटना टल गई। यहाँ सरफराज हुसैन के मकान में गैस टंकी में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही CFO बाबूलाल चौधरी के निर्देश पर चालक कैलाश राम, कर्मी मोहम्मद मुआज़ और राकेश कुमावत तुरंत मौके पर पहुंचे। अपनी जान की परवाह न करते हुए टीम ने आग की लपटों के बीच से 3 अन्य भरे हुए सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाला और आग पर काबू पाया। जरा सी देरी बड़े ब्लास्ट का कारण बन सकती थी।

#FireAccident #GasCylinder #SafetyFirst #BreakingNews #AccidentAverted

उदयपुर: नगर निगम की अग्निशमन टीम की सूझबूझ से शनिवार को बोहरवाड़ी में एक भीषण दुर्घटना टल गई। यहाँ सरफराज हुसैन के मकान में गैस टंकी में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही CFO बाबूलाल चौधरी के निर्देश पर चालक कैलाश राम, कर्मी मोहम्मद मुआज़ और राकेश कुमावत तुरंत मौके पर पहुंचे। अपनी जान की परवाह न करते हुए टीम ने आग की लपटों के बीच से 3 अन्य भरे हुए सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाला और आग पर काबू पाया। जरा सी देरी बड़े ब्लास्ट का कारण बन सकती थी। #FireAccident #GasCylinder #SafetyFirst #BreakingNews #AccidentAverted

Dungarpur, Dungarpur | Jun 28, 2026

बांसवाड़ा-दाहोद हाईवे पर बीती रात लियो सर्कल और कुपड़ा ब्रिज के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भयानक थी कि पिकअप चालक हरिसिंह (निवासी पलसाना, सीकर) का एक हाथ कटकर शरीर से बिल्कुल अलग हो गया। हादसे के बाद आरोपी ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सदर थाना पुलिस के एएसआई दशरथ सिंह ने बताया कि रात करीब 12 बजे सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त पिकअप को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रेलर चालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
#BanswaraNews
#BanswaraDahodHighway
#RoadAccident
#BanswaraPolice
#RajasthanNews

बांसवाड़ा-दाहोद हाईवे पर बीती रात लियो सर्कल और कुपड़ा ब्रिज के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहाँ एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने पिकअप को जोरदार टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी भयानक थी कि पिकअप चालक हरिसिंह (निवासी पलसाना, सीकर) का एक हाथ कटकर शरीर से बिल्कुल अलग हो गया। हादसे के बाद आरोपी ट्रेलर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सदर थाना पुलिस के एएसआई दशरथ सिंह ने बताया कि रात करीब 12 बजे सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची। पुलिस ने क्षतिग्रस्त पिकअप को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रेलर चालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। #BanswaraNews #BanswaraDahodHighway #RoadAccident #BanswaraPolice #RajasthanNews

Dungarpur, Dungarpur | Jun 28, 2026

उदयपुर: गोगुंदा थाना पुलिस ने एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में सनसनीखेज वृद्धा लूटकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी पप्पूसिंह राजपूत को भीलवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने 5 दिन पहले भुरकी बाई का अपहरण कर मजावड़ी के जंगलों में ले जाकर आरी से पैर काटकर चांदी के कड़े लूटे थे। यही नहीं, सबूत मिटाने के लिए बदमाशों ने लकड़ियां इकट्ठा कर वृद्धा को जिंदा जलाने की खौफनाक साजिश भी रची थी। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी को दबोचा। दूसरा आरोपी बसंत सिंह फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

#RajasthanPolice #CrimeUpdate #Arrested #ActionTaken #LawAndOrder

उदयपुर: गोगुंदा थाना पुलिस ने एसपी डॉ. अमृता दुहन के निर्देशन में सनसनीखेज वृद्धा लूटकांड का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी पप्पूसिंह राजपूत को भीलवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने 5 दिन पहले भुरकी बाई का अपहरण कर मजावड़ी के जंगलों में ले जाकर आरी से पैर काटकर चांदी के कड़े लूटे थे। यही नहीं, सबूत मिटाने के लिए बदमाशों ने लकड़ियां इकट्ठा कर वृद्धा को जिंदा जलाने की खौफनाक साजिश भी रची थी। पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी को दबोचा। दूसरा आरोपी बसंत सिंह फरार है, जिसकी तलाश जारी है। #RajasthanPolice #CrimeUpdate #Arrested #ActionTaken #LawAndOrder

Dungarpur, Dungarpur | Jun 28, 2026

प्रतापगढ़: सालमगढ़ थाना क्षेत्र के उड़ियाखेड़ी गांव में शनिवार देर रात खेत पर बुवाई को लेकर सौतेले भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर तलवार, तीर और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें दोनों पक्षों के 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित श्यामलाल के अनुसार, पिता नाहर की दोनों पत्नियों के बेटों के बीच जमीन विवाद था। थाने में समझौता हुआ था कि बंटवारे तक कोई बुवाई नहीं करेगा, लेकिन पहला पक्ष ट्रैक्टर लेकर खेत पहुंच गया। इस बात पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#BreakingNews #CrimeNews #LandDispute #ViolentClash #FamilyDispute

प्रतापगढ़: सालमगढ़ थाना क्षेत्र के उड़ियाखेड़ी गांव में शनिवार देर रात खेत पर बुवाई को लेकर सौतेले भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर तलवार, तीर और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें दोनों पक्षों के 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित श्यामलाल के अनुसार, पिता नाहर की दोनों पत्नियों के बेटों के बीच जमीन विवाद था। थाने में समझौता हुआ था कि बंटवारे तक कोई बुवाई नहीं करेगा, लेकिन पहला पक्ष ट्रैक्टर लेकर खेत पहुंच गया। इस बात पर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सभी घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। #BreakingNews #CrimeNews #LandDispute #ViolentClash #FamilyDispute

Dungarpur, Dungarpur | Jun 28, 2026

प्रधानमंत्री परिषद की रिपोर्ट में डूंगरपुर-बांसवाड़ा लोकसभा सीट को 3 हिस्सों में बांटने की सिफारिश से हलचल तेज है। हालांकि, अंतिम फैसला परिसीमन आयोग करेगा, लेकिन सस्पेंस बरकरार है कि इसका असली फायदा किसे होगा—BJP, BAP या कांग्रेस?
कमेंट बॉक्स में अपनी राय तुरंत ठोकें और शेयर करें!

#Dungarpur #Banswara #RajkumarRoat #RajasthanPolitics Cut2CutLive JugalKalal BreakingNews

प्रधानमंत्री परिषद की रिपोर्ट में डूंगरपुर-बांसवाड़ा लोकसभा सीट को 3 हिस्सों में बांटने की सिफारिश से हलचल तेज है। हालांकि, अंतिम फैसला परिसीमन आयोग करेगा, लेकिन सस्पेंस बरकरार है कि इसका असली फायदा किसे होगा—BJP, BAP या कांग्रेस? कमेंट बॉक्स में अपनी राय तुरंत ठोकें और शेयर करें! #Dungarpur #Banswara #RajkumarRoat #RajasthanPolitics Cut2CutLive JugalKalal BreakingNews

Dungarpur, Dungarpur | Jun 27, 2026