Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
image
image
image
image

*विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मैत्री क्रिकेट मैच का किया गया आयोजन* *जिला प्रशासन और स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के बीच हुआ मैच* *जिला प्रशासन की टीम ने 60 रनों के अंतर जीता मुकाबला, डीएम ने खिलाड़ियों को किया पुरस्कृत* विश्व पर्यावरण दिवस (05 जून) के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से स्थानीय गाँधी मैदान में जिला प्रशासन, मोतिहारी एवं भारतीय स्टेट बैंक (SBI), मोतिहारी के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का भव्य आयोजन किया गया। इस बेहद रोमांचक और सद्भावनापूर्ण मुकाबले के समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी (DM), मोतिहारी ने शिरकत की। जिलाधिकारी महोदय ने खेल भावना की सराहना करते हुए विजेता एवं उपविजेता टीम के सभी खिलाड़ियों को अपने हाथों से मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। इस गरिमामयी अवसर पर उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार,जिला शिक्षा पदाधिकारी , वरीय कोषागार पदाधिकारी तथा श्री विजय सामल (महाप्रबंधक, एसबीआई) के साथ स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के पदाधिकारी गण भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों की मौजूदगी में टॉस प्रक्रिया के साथ हुआ। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की टीम ने टॉस जीता और पिच की स्थिति को भांपते हुए पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिला प्रशासन की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों की बेहतरीन साझेदारी की बदौलत टीम ने 5 विकेट खोकर 144 रनों का एक मजबूत और विशाल स्कोर खड़ा किया। श्री रवि शंकर, राज्य कर सहायक आयुक्त ने 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 28 गेंदों में 42 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वही जवाबी पारी मे 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसबीआई की शुरुआत धीमी रही। जिला प्रशासन के गेंदबाजों की नपी-तुली और कसी हुई गेंदबाजी के सामने एसबीआई के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। पूरी टीम निर्धारित 12 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर केवल 84 रन ही बना सकी। इस प्रकार, जिला प्रशासन की टीम ने इस मुकाबले को 60 रनों के बड़े अंतर से जीतकर शानदार विजय दर्ज की। खिलाड़ियों के शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन को रेखांकित करते हुए जिलाधिकारी द्वारा निम्नलिखित विशेष पुरस्कार बांटे गए: **मैन ऑफ द मैच** श्री अभिषेक कुमार * **बेस्ट बैट्समैन :** श्री रवि शंकर ( राज्य कर सहायक आयुक्त) * **बेस्ट बॉलर:** श्री इशांत कुमार। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं खेल प्रेमियों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी सेवा की व्यस्त और तनावपूर्ण दिनचर्या के बीच ऐसे खेल आयोजन मानसिक स्फूर्ति और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी हैं। इस तरह के आयोजनों से जिला प्रशासन और बैंकिंग सेक्टर के अधिकारियों व कर्मियों के बीच आपसी समन्वय, सहयोग और टीम भावना को मजबूती मिलती है। इस रोमांचक मैच को देखने के लिए दोनों विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, भारी संख्या में खेल प्रेमी मैदान में उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Sports Authority of India

22 views | East Champaran, Bihar | Jun 5, 2026

MORE NEWS

आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पूर्वी चंपारण के द्वारा 47 SSB कैंप रक्सौल में SSB कमांडेंट, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, रक्सौल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रक्सौल, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत रक्सौल, बीडीओ एवं co रक्सौल के साथ भारत नेपाल सीमा के vvp ii के अंतर्गत चल रहे विभिन्न घटकों पर विस्तृत जानकारी ली गई। एयरपोर्ट रक्सौल एवं SSB हेतु अतिरिक्त भू अर्जन की अधिग्रहण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में नो मैंस लैंड में विद्यमान अतिक्रमण  एवं 0-15km  में अवस्थित अतिक्रमण को अविलंब हटाने हेतु SDM/SDPO एवं Co को निर्देशित किया गया।

समीक्षा के बाद एयरपोर्ट रक्सौल का एवं सिसवा पंचायत में नो मैंस लैंड में अवस्थित मंदिर का निरीक्षण भी  किया गया एवं निर्देशित किया गया कि संबंधित स्थानीय लोगों, जनप्रतिधियों के साथ समन्वय बनाते हुए अविलंब विद्यमान संरचना को हटाने की कारवाई करें।साथ ही सैनिक रोड मे अवस्थित सभी अतिक्रमण को अविलंब खाली करना सुनिश्चित करें।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar #SSB Motihari Police

आज जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक पूर्वी चंपारण के द्वारा 47 SSB कैंप रक्सौल में SSB कमांडेंट, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, रक्सौल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, रक्सौल, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत रक्सौल, बीडीओ एवं co रक्सौल के साथ भारत नेपाल सीमा के vvp ii के अंतर्गत चल रहे विभिन्न घटकों पर विस्तृत जानकारी ली गई। एयरपोर्ट रक्सौल एवं SSB हेतु अतिरिक्त भू अर्जन की अधिग्रहण की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई। समीक्षा के क्रम में नो मैंस लैंड में विद्यमान अतिक्रमण एवं 0-15km में अवस्थित अतिक्रमण को अविलंब हटाने हेतु SDM/SDPO एवं Co को निर्देशित किया गया। समीक्षा के बाद एयरपोर्ट रक्सौल का एवं सिसवा पंचायत में नो मैंस लैंड में अवस्थित मंदिर का निरीक्षण भी किया गया एवं निर्देशित किया गया कि संबंधित स्थानीय लोगों, जनप्रतिधियों के साथ समन्वय बनाते हुए अविलंब विद्यमान संरचना को हटाने की कारवाई करें।साथ ही सैनिक रोड मे अवस्थित सभी अतिक्रमण को अविलंब खाली करना सुनिश्चित करें। Information & Public Relations Department, Government of Bihar #SSB Motihari Police

East Champaran, Bihar | Jun 26, 2026

मोहर्रम का पर्व पूरे जिले में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाया जा रहा है।
आज देर संध्या पहर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारी मोतिहारी शहर के ज्ञान बाबू चौक, मीना बाजार,छतौनी होते हुए बरियारपुर एवं छोटा बरियारपुर से कचहरी चौक तक पैदल मार्च कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जुलूस की वीडियोग्राफी एवं ड्रोन कैमरा उड़कर स्वयं से सभी चीजों की पड़ताल की गई।
 जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा लोगों से शांतिपूर्वक मोहर्रम के पर्व को मनाने की पुनः अपील की गई है।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police

मोहर्रम का पर्व पूरे जिले में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में मनाया जा रहा है। आज देर संध्या पहर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित जिला प्रशासन के आला अधिकारी मोतिहारी शहर के ज्ञान बाबू चौक, मीना बाजार,छतौनी होते हुए बरियारपुर एवं छोटा बरियारपुर से कचहरी चौक तक पैदल मार्च कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान जुलूस की वीडियोग्राफी एवं ड्रोन कैमरा उड़कर स्वयं से सभी चीजों की पड़ताल की गई। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा लोगों से शांतिपूर्वक मोहर्रम के पर्व को मनाने की पुनः अपील की गई है। Information & Public Relations Department, Government of Bihar Motihari Police

East Champaran, Bihar | Jun 26, 2026

मुहर्रम गोल मिलान में में करतब दिखाते युवा #shortsvideo #muharram

मुहर्रम गोल मिलान में में करतब दिखाते युवा #shortsvideo #muharram

Motihari, East Champaran | Jun 26, 2026