नईसराय: बारिश की उम्मीद लिए खरीफ फसल में खरपतवार नाशक दवा के छिड़काव में जुटे नई सराय क्षेत्र के किसान।
बीते दिनों हुई बारिश के बाद किसान खरीफ फसल में खरपतवार नाशक दवाई के छिड़काव में जुट गए हैं। हालांकि, बारिश की बेरुखी के चलते मक्का, सोयाबीन और उड़द की फसल को बेहतर बढ़वार नहीं मिल सकी है। लेकिन खरपतवार नाशक दवा डालने की अवधि होने के चलते किसानों को मजबूरी बस खरीफ फसल में दवा का छिड़काव करना पड़ रहा है।