लखीमपुर: सीएमओ कार्यालय में गूंजा योग का संदेश, 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को लेकर हुआ योग
लखीमपुर खीरी जिले में आगामी 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के तहत बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) कार्यालय, लखीमपुर खीरी के सभागार में सामूहिक योग पूर्वाभ्यास वाई-ब्रेक प्रोटोकॉल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और पटल सहायकों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया।