उजियारपुर: उजियारपुर प्रखंड में सरस्वती पूजा की धूम, सैकड़ों जगहों पर मां शारदे की प्रतिमा स्थापित
उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र में सरस्वती पूजा की धूम है। बताया जाता है कि तीन फरवरी को शुभ मुहूर्त में मां शारदे की पूजा अर्चना की जाएगी ।इसको लेकर बड़े पैमाने पर लोगों के द्वारा तैयारी की गई है ।सैकड़ो जगह पर पूजा पंडालो में माता की प्रतिमा को स्थापित किया गया है ।बड़े पैमाने पर लोग इस आयोजन में जुटे हैं।