उजियारपुर: कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज गई उजियारपुर की महिला का अपनों से संपर्क टूटा, घरवाले चिंतित, नहीं मिला कोई सुराग
उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र की निर्मला देवी कुंभ स्नान करने को लेकर अपने सगे संबंधियों के साथ प्रयागराज गई थी ।मौनी अमावस्या के दिन मची भगदड़ के बाद उक्त महिला का अपनों से संपर्क छूट गया जिसके 3 दिन बाद भी अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। घर वालों का खोज-खोज कर बुरा हाल है इस बाबत नंबर जारी कर खोजबीन की गुहार लगाई गई है।