उजियारपुर: डीहुली के युवक प्रिंस कुमार की हत्या का मामला डेढ़ महीने बाद भी अनसुलझा, पोल से लटका मिला था शव
अंगार घाट थाना क्षेत्र के दीहुली के युवक प्रिंस कुमार की हत्या का मामला डेढ़ महीना बाद भी नहीं सुलझा सका है। बताया जाता है कि उसकी लाश को एक पोल से लटका हुआ पाया गया था ।कुछ लोगों का कहना था कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा था ।पुलिस मामले की लगातार छानबीन कर रही है लेकिन अब तक असली वजहों का खुलासा होता नजर नहीं आ रहा है।