उजियारपुर: शराब मामले में निकसपुर के युवक को 5 साल की सजा, एक लाख का जुर्माना
शराब मामले में एक युवक को सजा मिली है। शराबबंदी कानून का उल्लंघन करना एक युवक को महंगा पड़ गया ।शराब तस्करी के आरोप में निकसपुर के उपेंद्र राय के बेटे रोहित कुमार पर एक लाख का जुर्माना लगाते हुए 5 साल की सजा सुनाई गई है। बताया जाता है कि 2019 में 56 बोतल विदेशी शराब बरामद की के मामले में उसे नाम जद किया गया था।