मंझनपुर: कौशाम्बी के PAC जवान की मौत से गांव में पसरा मातम, पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल, अयोध्या में थी तैनाती
महेवाघाट थाना क्षेत्र के भगतपुरा गांव निवासी पीएसी जवान पुष्पेंद्र सिंह (30) का गुरुवार को लखनऊ के अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनके असमय निधन की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जवान का पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। पुष्पेंद्र सिंह वर्ष 2018 बैच में पीएसी में सिपाही के पद पर भर्ती हुए थे।