कौशाम्बी में तेज रफ्तार डंपर का कहर, मासूम की दर्दनाक मौत
कौशाम्बी जनपद के मंझनपुर थाना क्षेत्र स्थित ओसा चौराहे के पास दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार डंपर ने साइकिल से जा रहे मासूम बच्चे को कुचल दिया। हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, डंपर बच्चे को दूर तक घसीटता चला गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने दौड़ाकर डंपर चालक को पकड़ लिया। #Kaushambi #BreakingNews #KaushambiNews #RoadAccident #Manjhanpur