निज़ामाबाद: सरायमीर में 15 से 22 मई तक विद्युत विभाग का वाणिज्यिक मेगा कैंप लगेगा
आजमगढ़ जिले के निजामाबाद तहसील क्षेत्र के सरायमीर विद्युत विभाग द्वारा 15 से 22 मई 2026 तक वाणिज्यिक मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा और यह जानकारी आज गुरुवार के दिन दोपहर 1 बजे जेई एस.के. तिवारी ने दी उन्होंने बताया कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निर्देश पर एसडीओ संदीप चंद्रा के नेतृत्व में कैंप प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा।