चौमूं: सिंगोद गांव में स्थित जमवाय माता मंदिर में हुई चोरी का पुलिस ने 3 दिन में किया खुलासा, तीन आरोपियों को पकड़ा
Chomu, Jaipur | Jun 11, 2026 जयपुर ग्रामीण के गोविंदगढ़ इलाके में स्थित सिंगोद गांव में जमवाय माता मंदिर में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने 3 दिन में खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। वहीं थाना अधिकारी विनोद सांखला ने बताया कि चोरी के मामले में बावरिया गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों से चोरी का सामान बरामद किया है।