विष्णुगढ़: मड़मो में जेबीकेएसएस की पहल पर बिजली विभाग ने उपलब्ध कराया ट्रांसफार्मर, जिलाध्यक्ष ने किया उद्घाटन
विष्णुगढ़ के मड़मो में जेबीकेएसएस की पहल पर बिजली विभाग ने नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। मंगलवार को इस नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। जेबीकेएसएस के हजारीबाग जिलाध्यक्ष सरयू साव ने ग्रामीणों की उपस्थिति में फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात बिजली आते हीं ग्रामीणों ने खुशी का इजहार करते हुए जेबीकेएसएस का आभार जताया।