विष्णुगढ़: बनासो के त्रिभुनी तालाब में डूबकर किशोर की हुई मौत, गांव में पसरा मातम
विष्णुगढ़ के बनासो स्थित त्रिभुनी तालाब में सोमवार को नहाने के दौरान एक किशोर की डूबकर मौत हो गई। बताया जाता है कि 13 वर्षीय रोशन कुमार यादव पिता स्व. नरेश यादव अपने साथियों के साथ त्रिभुनी पोखर में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह फिसलकर गहरे पानी में चला गया और डूब गया। घटना के बाद उसके साथ नहाने गए अन्य साथी तालाब से भाग खड़े हुए।