विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ थाना में एकल विद्यालय की महिला आचार्यों ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी
विष्णुगढ़ प्रखंड के एकल विद्यालय की दर्जनों महिला आचार्यों ने सोमवार को विष्णुगढ़ थाना में पदस्थापित पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर धूमधाम से रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इसे लेकर पुलिसकर्मियों में भी खुशी का माहौल रहा। पुलिसकर्मियों ने सभी आचार्य बहनों को रक्षा का वचन दिया। सभी के बीच मिठाइयां बांटी गई और एक दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी गई।