विष्णुगढ़: विष्णुगढ़ के गिधनियां में हाथियों के झुंड ने मचाई तबाही, घर तोड़े तथा फसलों को किया बर्बाद
विष्णुगढ़ इलाके में हाथियों के झुंड लगातार उत्पात मचा रहे हैं। शनिवार की रात को झुंड ने गोविन्दपुर पंचायत अंतर्गत गिधनियां में सीताराम हांसदा, मोतीलाल मरांडी, छोटेलाल मरांडी के घर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा रमेश मरांडी तथा महेश मरांडी के घर को भी क्षतिग्रस्त किया। सभी के घरों मे रखे खाद्यान्न आदि चट कर गए। घरेलू सामानों को भी भारी नुकसान पहुंचाया।