विष्णुगढ़: जोबर में दो सांसदों ने किया सुदेश कुमार महतो फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच का उद्घाटन, कुरकपनियां की टीम बनी विजेता
विष्णुगढ़ के जोबर फुटबॉल मैदान में मंगलवार को सुदेश कुमार महतो फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता के फाइनल मैच का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के अलावा गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो, आजसू के मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो ने संयुक्त रूप से फाइनल मैच का उद्घाटन किया।