विष्णुगढ़: कोलकाता की महिला चिकित्सक के साथ हुए अमानवीय घटना को लेकर विष्णुगढ़ के अखाड़ा चौक से निकाला गया कैंडल मार्च
कोलकाता की महिला चिकित्सक के साथ हुए अमानवीय घटना को लेकर सोमवार को विष्णुगढ़ के अखाड़ा चौक से कैंडल मार्च निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और दोषी पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग की। कैंडल मार्च अखाड़ा चौक के बाद हॉस्पीटल चौक, सातमील मोड़ से वापस प्रखंड मुख्यालय सड़क होते हुए अखाड़ा चौक पहुंचकर समाप्त हुई।