राहतगढ़: राहतगढ़ बस स्टैंड पर दुकान से खाद्य विभाग ने 30 किलो दूषित मावा जब्त किया
मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत अनुविभागीय अधिकारी अशोक सेन के निर्देशन में नायब तहसीलदार राहुल गौड़ एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति राय के द्वारा शनिवार दोपहर 2 बजे राहतगढ़ बस स्टैंड पर मिष्ठान की दुकानों का निरीक्षण किया। जग्गी समोसा केंद्र पर निरीक्षण के दौरान मिठाई बनाने के लिए लगभग 30 किलो दूषित मावा रखा पाया गया जिसके सैंपल लिए गए हैं।