राहतगढ़: राहतगढ़ थाने की सिहोरा चौकी पुलिस ने सेमाढाना रोड पर संचालित जुआ फड़ पर छापा मारा, 10 जुआरी पकड़े गए
राहतगढ़ थाना की सिहोरा चौकी पुलिस ने देर रात सेमाढाना रोड पर संचालित हो रहे जुआफड़ पर दबिश दी। पुलिस ने कार्यवाही कर 10 जुआरियों को पकड़ा है उनके कब्जे से 1 लाख 4 हज़ार 270 रूपये नगद साथ ही कार बाइक, मोबाइल समेत 10 लाख रुपए कीमत का सामान भी जब्त किया गया है। पुलिस ने जुआरियों को थाने लाकर जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।