राहतगढ़: राहतगढ़ तहसीलदार संदीप कुमार वाल्मीकि का हुआ निवाड़ी में तबादला
सागर जिले के राहतगढ़ तहसील में पदस्थ तहसीलदार संदीप कुमार वाल्मीकि का तबादला निवाड़ी किया गया है। तहसीलदार संदीप कुमार वाल्मीकि वर्तमान में नगर परिषद राहतगढ़ के प्रभारी सीएमओ का भी पदभार संभाले हुए थे। हाल ही विधवा महिला के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन मकान गिराए जाने के बाद काफी चर्चाओं में रहे थे।