राहतगढ़: ग्राम झिला में छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का किया गया वितरण, छात्रों ने मंत्री प्रतिनिधि का जताया आभार
जिले के राहतगढ़ ब्लॉक अंतर्गत छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण का कार्यक्रम सोमवार दोपहर 3 बजे आयोजित किया गया, जिसमें दूरदराज से पढ़ने आ रहे छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण की गई, कार्यक्रम राहतगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम झिला हाई स्कूल में आयोजित किया गया।शासकीय हाई स्कूल में अध्ययनरत 67 छात्र-छात्राओं को निशुल्क साइकिल वितरण की गईं।