राहतगढ़: विश्वविद्यालय परिसर के बाद अब भापेल गांव में घुसा तेंदुआ, ग्रामीणों की नींद उड़ी, 3 गायों का शिकार किया
विरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में वन्य जीवों की संख्या बढ़ने के साथ ही अब आवासीय क्षेत्रों के आसपास मांसाहारी प्राणियों का मूवमेंट बढ़ गया है। 5 दिन से विश्वविद्यालय में दहशत का पर्याय बने तेंदुआ की मौजूदगी सागर-भोपाल रोड स्थित भापेल गांव से लगी फुलेर पहाड़ी के जंगल में भी देखी गई है। वन विभाग की टीम ने गांव में सर्चिग की है। तेंदुआ का कुछ सुराग नहीं लगा।