मुरैना नगर: मुरैना पुलिस ग्राउंड के पास बेहोशी की हालत में मिला आरक्षक, प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर
शहर के पुलिस परेड ग्राउंड के पास शनिवार रात एक आरक्षक बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और घायल आरक्षक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया।