दूदौली में स्व. प्रताप सिंह भामू की स्मृति में नवनिर्मित स्टेज मय टीन शेड का लोकार्पण
डीडवाना।स्थानीय गांव में स्वर्गीय प्रताप सिंह भामू (अध्यापक) की स्मृति में उनके पुत्रों बलवीर चौधरी एवं राजेंद्र प्रसाद चौधरी द्वारा जनहित एवं विद्यालय विकास हेतु नवनिर्मित 'स्टेज मय टीन शेड' का भव्य उद्घाटन एवं लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रशासक सुनीता कलवानिया द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मैंनपाल सिंह शेखावत तथा अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी हरवीर जाखड़ विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने भामू परिवार की इस पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि स्व. प्रताप सिंह ने जीवनभर शिक्षा के क्षेत्र में अलख जगाई और आज उनके सुपुत्रों द्वारा दिया गया यह भामाशाह योगदान विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास में मील का पत्थर साबित होगा। इस नवनिर्मित स्टेज एवं टीन शेड से विद्यालय में दैनिक प्रार्थना सभाओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं अन्य गतिविधियों के आयोजन में सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने की। इस मौके पर विद्यालय स्टाफ, भामू परिवार के सदस्यों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। अंत में प्रधानाचार्य एवं ग्रामीणों ने दानदाता परिवार का आभार प्रकट किया।
Didwana, Nagaur | Sep 24, 2026