अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने किया डीडवाना पंचायत समिति में आयोजित जन सेवा शिविर का निरीक्षण
डीडवाना-कुचामन, 24 सितम्बर।
आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का लाभ धरातल तक पहुँचाने के उद्देश्य से पंचायत समिति डीडवाना में आयोजित किए जा रहे जन सेवा शिविर का गुरुवार को अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने निरीक्षण कर शिविर के कार्यों का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिविर में मौजूद विभिन्न विभागों के काउंटरों का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने
विभिन्न कार्यों व योजनाओं के आवेदनों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मौके पर उपस्थित विकास अधिकारी और अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में आने वाले किसी भी परिवादी को परेशान न होना पड़े। विशेष रूप से पेंशन, राजस्व, पेयजल, बिजली और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर मौके पर ही किया जाए।
शिविर में अतिरिक्त मुख्य कार्य कारी अधिकारी ख़ुमाराम सारण सहित विभिन्न विभागों के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।
------------------------------
Didwana, Nagaur | Sep 24, 2026